Breaking News
recent

यहां होटल में चल रहा था देह व्यापार, अचानक पहुंची पुलिस तो मच गई अफरा-तफरी, दलाल सहित तीन गिरफ्तार

झुंझुनूं।
जिले में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों से फल फूल रहा है। सिंघाना में आज पुलिस ने एक होटल पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए वेश्यावृत्ति करते हुए दलाल सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार देह व्यापार की आंशका के चलते ये कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस ने सिंघाना में स्थित पाल होटल पर छापा मारा तो दलाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ढाणा निवासी दलाल सज्जनसिंह सैनी, सागा निवासी ग्राहक रविन्द्र यादव व हातीसला निवासी अशोबा शेख को गिरफ्तार किया है। बुहाना डीएसपी रामप्रकाश मीणा व सिंघाना थानाधिकारी प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वेश्यावृत्ति के तार कहा तक जुड़े हुए है इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।पुलिस की इस कार्रवाई से दूसरे होटलों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.