Breaking News
recent

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के बाद बीजेपी ने खोया एक और वरिष्‍ठ नेता, उदयपुर से है संबंध

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. भाजपा नेता शिव किशोर सनाढ्य का सोमवार को उदयपुर में निधन हो गया। सनाढ्य करीब 15 दिन से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही सविना वीआईपी कॉलोनी स्थित उनके निवास पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी पहुंच गए। सनाढ्य की अंतिम यात्रा शाम पांच बने उनके निवास स्थान से रवाना होगी। सनाढ्य भाजपा में सक्रिय थे। उन्होंने दो बार विधायक बनकर भी जयपुर विधानसभा में उदयपुर का प्रतिनिधित्व किया।। बाद में वे यूआईटी उदयपुर के चेयरमैन रहे। वे शिक्षक नेता के रूप में भी राजस्थान में जाने जाते रहे।
---
कहां कब किस पद पर रहे सनाढ्य
- उदयपुर शहर विधायक : वर्ष 1990 व 1993 में विधायक चुने गए।
- यूआईटी चेयरमैन उदयपुर : 4 मार्च 2006 से 22 दिसम्बर 2008 तक
--
भाजपा नेताओं ने दु:खद बताया
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक किरण माहेश्वरी, धर्मनारायण जोशी, फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, देहात अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, भाजपा नेता कुंतीलाल जैन, दिनेश भट्ट, गुणवंत सिंह झाला, प्रमोद सामर, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, प्रेमसिंह शक्तावत, किरण जैन, पारस सिंघवी, मनोहर चौधरी, गजपालसिंह राठौड़, गजेन्द्र भंडारी, चंचल कुमार अग्रवाल, दिनेश कावडिय़ा, विजय प्रकाश विप्लवी, पार्षद राकेश पोरवाल, लवदेव बागड़ी, प्रवीण मारवाड़ी, सिद्धार्थ शर्मा, प्रमिला चौधरी आदि ने दु:ख जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.