Breaking News
recent

बातों ही बातों में हुआ ऐसा झगड़ा, डण्डे और फावड़े से किया वार, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

जैसलमेर
मोहनगढ़ कस्बे से लगभग 18 किमी दूर स्थित छः ढ़ाणी में आपसी कहासुनी में हुए विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आपसी मारपीट में डण्डों व फावड़े से वार करने पर दो व्यक्तियों के सिर में चोटें आईं। वहीं एक जने के मामूली चोटें आई। घायलों को निजी वाहनों से मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्साधिकारी डाॅ.के.आर.पंवार की देखरेख में इलाज चल रहा है। घायलों के सिर पर लगी गहरी चोटों पर टांके लगाए गए। वहीं एक के सिर में अधिक चोटें होने तथा खून के अधिक बहने के कारण जैसलमेर के लिए रैफर किया गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक प्रयागा राम मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। इस दौरान चिकित्सालय में ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित परिजनों व ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम छः ढ़ाणी में रफीक खां पुत्र हमीद खां उम्र 25 वर्ष, सरीफ खां पुत्र इमाम दीन उम्र 28 वर्ष, मोहम्मद हनीफ पुत्र इमाम दीन उम्र 32 वर्ष आपस में बातें कर रहे है। इस दौरान कहासुनी हुई और विवाद हो गया। कुछ ही देर में यह विवाद झगड़े में तब्दील हो गया। इसी के चलते आपस में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक दूसरे पर फावड़े व लाठियों से वार करने शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा छुड़वाया गया।

वहीं घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जिसमें रफीख खां पुत्र हमीद खां के सिर व बायें पैर में चोटें आई। इसी प्रकार सरीफ खां पुत्र इमाम दीन के सिर व दाहिनें पैर में चोटें आई। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर के लिए रैफर किया गया। मोहम्मद हनीफ के हाथ व कमर में मामूली चोटे आई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल सरीफ खां को 108 से जैसमलेर के लिए रैफर किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.