Breaking News
recent

बन्दर ने आधा दर्जन लोगों को किया जख्मी

कुण्डल. ग्राम पंचायत कालोता में एक पागल बन्दर के हमले में अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी किसी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिन से गांव में एक बन्दर पागल हो गया। यह बन्दर घरों और कमरों में घुसकर लोगों को जख्मी कर रहा है। इसके चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि विमला देवी (41) पत्नी प्रभुदयाल जांगिड़ बाथरूम से स्नानकर बाहर निकल रही थी। घात लगाकर बैठे बन्दर ने उस पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसी प्रकार मुन्नी देवी जांगिड़ दोपहर में अपने कमरे सो रही थी। तभी बन्दर ने हमला कर मुन्नी देवी को घायल कर दिया। चिल्लाने पर आस-पास के कमरों में बैठे लोगों ने पहुंचकर डण्डों के सहारे बन्दर को भगाया। बन्दर के हमले से मुन्नीदेवी बेहोश हो गई।

 

 

जिसे परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी विद्यालय गांव के बाहर स्थित होने के कारण नन्हे-नन्हे बच्चों का विद्यालय पहुंचना कठिन हो गया। ऐसे में ग्रामीणों को समूह में डण्डों के सहारे बच्चों को विद्यालय में छोडऩा पड रहा है।

 


दौसा. जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से बंदरों को पकडऩे का चलाया गया अभियान एक दिन में सिमटकर रह गया है। इससे लोगों को अभी तक बंदरों के आतंक से राहत नहीं मिल पाई है। बंदर आए दिन घरों में घुसकर नुकसान करते हैं।

 

 

खम्भा गिरा, हादसा टला


नांगल राजावतान. ग्राम पचायत चूडिय़ावास मुख्यालय पर बिजली का खम्भा अचानक गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणो ने बताया कि 11 हजार केवी लाइन के तार का करंट पोल मे उतरने से जमीन मे आग जलने लगी। इससे पोल गिर गया। पोल गिरते समय आस पास कोई नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया। करंट से नीम का एक पेड़ झुलस गया। ग्रामीणो ने सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई।

 


11 कनेक्शन काटे


मण्डावर. कस्बे में विद्युत निगम द्वारा जारी अभियान में विभाग ने गुरुवार को कार्रवाही करते हुए बकाया भुगतान वालों के कनेक्शन काट कर उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली। कनिष्ठ अभियंता जगदीश मीना ने बताया कि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 7 उपभोक्ताओं से बकाया राशि के एक लाख तीस हजार वसूले। दो लाख तैतीस हजार रुपए के बकाया चल रहे ग्यारह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.