Breaking News
recent

गले पर चाकू रखकर मारने की धमकी देकर हाथ पैर रस्सी से बांधकर महिला से लाखों की लूट


पण्डेर।
थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरों ने जमकर के उत्पात मचा रखा है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण चोर थाना क्षेत्र के गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चार-पांच दिन में हुई 5-6 चोरी की वारदातो में से अभी तक एक भी चोरी की वारदात का खुलासा नही होने से ग्रामीणों में भय है।

दिनोंदिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात शनिवार को 12 बजे अकेली सोई महिला ब्रहमादेवी पति शिवराज गुर्जर भोपालपुरा ( टीटोडी) को जगाया और गर्दन पर चाकू रखकर कहा जेवरात व नकदी कहां पर है। महिला को जान से मारने की धमकी दी व रोने चिल्लाने पर महिला के दोनों हाथ व मुंह को कपडे से ढककर के बांध दिया और मकान में लगे नीम के पेड के सहारे रस्सी से बांध दिया। चोरों ने बक्से में रखी सवा किलो वजन चांदी की कनकती, दो तोला वजन के सोने के मांदलिया व रामनामी ले गए। कॉॅफी मशक्कत के बाद महिला के मुंह से कपड़ा हटाया तब तक चोर वारदात को अंजाम देकर के फरार हो चुके थे। महिला जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगी।

 

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए और महिला को छुड़ाया। महिला ने आपबीती ग्रामीणों को बताई व ग्रामीणों ने सुचना पुलिस थाना पण्डेर में की तब जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक सरदार दान सिंह चारण , पण्डेर थाना प्रभारी रामस्वरूप् चौधरी, सहायक उप निरीक्षक नासिर मोहम्मद मय जाप्ता वारदात स्थल पहुंचे तथा थाना क्षेत्र सिंहाणा गांव में बीती रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। राधा किशन धाकड के मकान से बाइक व लखमा बैरवा के मकान से दस हजार रुपए नकद चुरा ले गए व चोर अपनी पुरानी बाइक गंव के बाहर छोडकर भाग गए। ब्रहमादेवी का पति चालक होने के कारण बाहर था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.