Breaking News
recent

गुस्से ने उजाड़ा परिवार, पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई कुएं में छलांग, दो मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया

जयपुर/जमवारामगढ़। पारिवारिक अनबन व गृह क्लेश के चलते सायपुरा पंचायत के चावंड का मंड गांव निवासी युवक ने पहले कैंची घौंपकर पत्नी की हत्या की, फिर पास ही बने कुएं में छंलाग लगाकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस के अनुसार चावंड का मंड गांव निवासी सुरेश प्रजापत (28) पुत्र मूलचंद प्रजापत ने सोमवार तड़के साढे तीन बजे गृह क्लेश के चलते पत्नी पुष्पा देवी प्रजापत (25) के पेट में कैंची से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। पुष्पा के चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरेश का बड़ा भाई गिर्राज व अन्य परिजन कमरे में पंहुचे तो वहां पुष्पा लहूलुहान हालत में पड़ी थी। परिजन पुष्पा को लेकर सायपुरा के एक निजी अस्पताल पंहुचे, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया।

 

इधर, पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर सुरेश लघुशंका करने के बहाने घर से निकला और पास ही बने कुंए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सायपुरा चौकी व आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से सहयोग से मृतक सुरेश के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक सुरेश और उसकी पत्नी पुष्पा प्रजापत का पोस्टमार्टम करवा शवों को परिजनों को सौंप दिया।

 

बेटों से उठा मां-बाप का साया

मृतक सुरेश व पुष्पा के दो बेटे है। बड़ा बेटे की उम्र 6 व छोटे की उम्र साढ़े तीन वर्ष है। दोनों ने अभी में दुनिया को ठीक से जानना ही शुरू किया था कि मां बाप का साया उठ गया। हर कोई दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आया।

 

बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
मृतक सुरेश प्रजापत के बड़े भाई मुकेश प्रजापत ने भी चार वर्ष पहले आमेर के मावठा में छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। मुकेश व सुरेश की शादी आमेर निवासी गुड्डी व पुष्पा दोनों सगी बहनों से हुई थी। अब परिवार में मुकेश व सुरेश से बड़ा भाई गिर्राज बचा है। जिस पर पूरे परिवार के साथ बूढ़े मां-बाप की जिम्मेदारी आ गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.