Breaking News
recent

अभिनंदन की देश वापसी पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और महंत बालकनाथ ने कही यह बात, आप भी जानिए

विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी पर देशभर में जश्न का माहौल है। बच्चा-बच्चा अभिनंद को सलाम कर रहा है। राजस्थान सहित देश के कोने-कोने में खुशी की लहर है। अभिनंदन की वापसी पर पत्रिका ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह व महंत बालकनाथ से पूछा तो उन्होंने यह जवाब दिया।

विंग कमांडर अभिनंदन ने भारत का देश में ही पूरी दुनिया में गौरव बढ़ाया है। एेसे जाबांज सैन्य अधिकारी को सैल्यूट। उनके भारत लौटने का स्वागत करते हैं और सभी सैनिकों सहित देशवासियों को बधाई देता हूं। अभिनंदन की वीरता पर पूरा देश उनका अभिनंदन कर रहा है। उनकी ओर से पाकिस्तान की सीमा में दिखाए पराक्रम से वे वास्तव में ही देश में अभिनंदन के हकदार हैं। मैंने सैनिकों की बहादुरी को नजदीक से महसूस किया है, इस कारण अभिनंदन की वीरता पर मुझे गर्व है।
जितेन्द्र सिंह, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री

भारत की सामूहिक चेतना की जीत

अभिनंदन का सकुशल लौटना भारत की सामूहिक चेतना की जीत है। हमारे शास्त्रों में घोषित यतो धर्मस्ततो जय: सदा सनातन है। भारत की सेनाओं में अलवर के हजारों वीर हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है।
महंत बालकनाथ योगी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.