सडक़ के बीच लगे हैं बिजली के पोल, हटवाने के लिए प्रदर्शन
पचलंगी. इलाके के बाघोली के राजस्व गांव रामनगर में मुख्य सडक़ मार्ग गुढ़ा से नीमकाथाना जाने वाले मुख्य सडक़ मार्ग पर पापड़ा मोड़ के पास सडक़ के बीच में खड़ा बिजली का पोल परेशानी का सबब बना हुआ है। बार बार निगम को इसकी शिकायत करने पर भी पोल नहीं हटाने पर रोहिताश सैनी ,सुरेश कुमार, पालाराम, सुभाष, लीलाधर, मुकेश, जगदीश, लक्ष्मण जाट, मनोज सहित अन्य ने निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पोल को हटाने की मांग की। उदयपुरवाटी बार संघ के अध्यक्ष जतन किशोर सैनी ने बताया कि बाघोली से सराय सडक़ पर सार्वजनिक निर्माण विभाग का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले सडक़ की चौड़ाई 12 फीट थी अब नये बजट में डामरीकरण सडक़ की चौड़ाई 7 मीटर की है जिसके चलते बिजली का पोल सडक़ के बीच में आ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने पोल हटाने के लिए निगम के सहायक अभियंता उदयपुरवाटी को भी अवगत करवा दिया। लेकिन पोल नही हटा। ग्रामीणों का कहना हैकि पोल सडक़ के बीच में खतरनाक मोड़ पर होने के कारण पहले भी हादसे हो चुके है। वहीं सहायक अभियंता निगम उदयपुरवाटी गिरधारी लाल वर्मा ने बताया कि संबधित कनिष्ट अभियंता से जांच करवाकर उचित कार्राईकी जाएगी।
सौंथली गांव में पशुओं की लड़ाई से विद्युत पोल टूटा, करंट से बछड़े की मौत
गुढागौडज़ी. सौंथली गांव में आवारा पशुओं के झुंड में दो बछड़ों की लड़ाई से बिजली का पोल टूट कर डीपी सहित जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर प्राइमरी स्कूल के पास आवारा पशुओं के झुंड में दो तीन बछड़े लड़ते लड़ते पास स्थित पोल से टकरा गए जिसके बाद पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद एक बछड़े को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। गनीमत यह रहा है कि पोल टूटते समय कोई व्यक्ति उसके पास नहीं था जिससे किसी को कोई हानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की व्यवस्था अन्यत्र करवाने की मांग की है।






No comments:
Post a Comment