जालोर। जालोर जिले के आहोर तहसील के रोड़ला ग्राम में मंगलवार को करीब शाम 7 बजे के आसपास एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना मृतक के ही मासूम बच्चों ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया। थानाधिकारी आहोर भगाराम मीणा व चान्दराई चौकी मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सम्पूर्ण जानकारी लेकर हत्यारे गोपाराम हरिजन को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे गोपाराम हरिजन व मृतक सुरेशकुमार हरिजन को आहोर थाने ले जाया गया। जहाँ से मृतक सुरेशकुमार हरिजन की बाॅडी आहोर मोर्चरी में रखवाई गई।
जानकारी के मुताबिक बड़े भाई गोपाराम हरिजन ने शराब के नशे में अपने सगे छोटे भाई सुरेश कुमार हरिजन के सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। हत्या की खबर उनके ही दो मासूम बच्चों ने गांव के लोगों तक पहुंचाई। पुलिस को सूचित करने पर जाप्ता घटना स्थल पर पहुंचा। यहां सुरेश कुमार मृत स्थिति में मिला। उसके सिर पर चोट के निशान व पास में हत्या के प्रयोग की गई लाठी मिली। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।





No comments:
Post a Comment