Breaking News
recent

साथ पढ़ते-पढ़ते प्यार में बदल गई दसवीं के नाबालिगों की दोस्ती, फिर प्रेम प्रसंग में कर डाला ऐसा काम

बाड़मेर।


प्रेम प्रसंग को लेकर आए दिन हो रही घटनाओं के बीच अब बाड़मेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें स्कूली छात्र-छात्रा ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शवों को टांके से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने म़तकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। लड़की के परिजन अभी तक नहीं पहुचे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के आंटिया सरहद में दसवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र-छात्रा ने प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नाबालिग थे और दसवीं में साथ पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई जो प्यार में बदल गई। जिसके चलते दोनों बुधवार को घर से भाग निकले थे। जिसके बाद दोनों ने टांके में कूदकर जान दे दी। आज गुरूवार को दोनों के शव एक टांके में मिले।

वहीं हाल ही श्रीगंगानगर में भी गत शनिवार को प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती घर से फरार हो गए थे बाद में उनके शव नहर में मिले थे। ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के चक एक ए एस से शनिवार रात को लापता हुए युवक-युवती के शव सोमवार सुबह अनूपगढ़ शाखा नहर की दस आरडी पूली के पास मिले। दोनों के हाथ रस्सी से बंधे थे। इनके शव को नहर में तैरते हुए इसी गांव के लोगों ने देखा। ज्ञात हो इन दोनों युवक-युवती के मोबाईल फोन इंदिरा गांधी नहर की अनूपगढ़ शाखा की दस आरडी नहर के पटडे पर मिले थे। इसी से इनके परिजन इनके नहर में गिरने का अंदेशा जता रहे थे। जिस पर युवक व युवती दोनों के परिजन लगातार तीन दिनों इनकी अनूपगढ़ शाखा नहर पर अलग-अलग पुलियों पर तलाश कर रहे थे। जैतसर पुलिस भी अपने स्तर पर इनकी तलाश में जूटी हुई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.