गंगापुरसिटी . उपखंड में होली के त्योहार नजदीक आते ही चहुंओर फागोत्सव की धूम मची है। मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर महिला-पुरुष होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिरों में महिलाएं फाग के गीत गा रही हैं। वहीं होली मिलन समारोहों में गुलाल उड़ता नजर आ रहा है।
वजीरपुर कस्बे के परीता रोड स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम आयोजित फागोत्सव में महिलाओं ने मनोहारी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विमला औदिच्च, रानी औदिच्य, विनीता भट्ट, प्रभा औदिच्य एवं गौरी औदिच्च आदि ने भगवान के अबीर गुलाल व पुष्प माला आदि चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रभा औदिच्य ने शुरूआत में गणेशजी की आराधना में तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश... खोलो मेरे मन का ताला मंगल मूर्ति गौरी लाला... भजन की प्रस्तुति दी।
महिला मण्डल की सुलेखा औदिच्च के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रभा औदिच्य, रमा देवी आदि महिलाओं ने मेरी रंग से भरी कमोरी कंकरिया मार के फोरी, मैं तो करी हाल बेहाल गोकुल की कुंज गलिन में... आज बिरज में होली रे रसिया...। होली में नंद किशोर तेरे मारू भर के पिचकारी... । निशा जैन एवं रोशनी औदिच्य ने ऐसी होली तोय खिलाऊ दूध छठी को याद दिलाऊं, होली खेले तो आइयो मेरे गांव रे...। सुनीता गर्ग एवं संतरा देवी ने श्याम मोय होली मे कर गयो तंग देखो री सखियों...। होलिया में उड़े रे गुलाल... संग में ग्वाल बाल मतवाले कन्हैया मेरो होली खेलन आयो रे...। राधा डारे रंग श्याम मुस्कावे रे रसिया... सहित एक के बाद एक होली गीतों की मनोहारी प्रस्तुति के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर भजनों पर नृत्य किया।
इस मौके पर पंडित हरिहर भट्ट, पंडित सुरेश औदिच्य ने भगवान की शिव की विशेष पूजा-अर्चना व सामूहिक आरती के साथ भोग अर्पण कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
खंडेलवाल सोशियल ग्रुप की ओर से शुक्रवार को रूकमणि पैलेस में होली मिलन समारोह मनाया गया। संयोजक पंकज खूंटेटा ने बताया कि दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सभी ने फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान होली गीतों की धूम रही। महिलाओं और पुरुषों ने फाग गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष सुनील डांस, मंत्री विनोद टोडवाल, प्रमोद मोदी सहित समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।





No comments:
Post a Comment