07 मार्च से सी. सैकेण्डरी परीक्षा
14 मार्च से सैकेण्डरी परीक्षा
8803 विद्यार्थी देंगे सी.सैकेण्डरी परीक्षा
12967 विद्यार्थी देंगे सैकेण्डरी परीक्षा
03 उडऩ दस्ते रखेंगे निगरानी
55 केन्द्रो पर होगी परीक्षा
04 केन्द्र है जिला मुख्यालय पर
प्रतापगढ़. जिले में 7 मार्च से सीनियर सैकेण्डारी और 14 मार्च से सैकण्डरी स्तर की शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का वितरण कड़ी सुरक्षा में सोमवार सुबह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से किया गया। प्रश्न पत्रों के वितरण को लेकर पूर्णतया सावधानी बरती गई।
दो रूट से पहुंचाएं प्रश्न पत्र: जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांतिलाल शर्मा ने बताया कि जिले के पांचों ब्लॉक के 55 परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए दो रूट बनाएं गए। जिसमें पहला रूट पर छोटीसादड़ी एवं धरियावद ब्लॉक तथा दूसरा रूट पर अरनोद और पीपलखूंट के लिए रहा।
पुलिस जवान रहे तैनात: प्रश्न पत्र केन्द्रो पर सुरक्षित पहुंचे इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। प्रत्येक बस में केन्द्राध्यक्षों के साथ पुलिस जवान तैनात किए गए। केन्द्र के निकटतम पुलिस थानों में एवं पुलिस चौकी रखी अलमारी में प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखा गया।
पूर्ण सावधानी के निर्देश: प्रश्न पत्रों के वितरण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों को सुरक्षित पहुंचाने और परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर ले जाने के दौरान तथा परीक्षा आयोजन में पूर्ण सावधानी बरते। किसी भी प्रकार की गलती होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
नकल रोकने लिए तीन उडऩ दस्ते गठित: जिले में 7 मार्च से शुरु होने वाली परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विभाग की ओर से तीन उडऩ दस्ते बनाएं गए है। जिनमें एक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का होगा। उडऩदस्ते परीक्षा के दौरान किसी भी केन्द्र पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
सुरक्षा के साथ किया गया प्रश्न पत्रों का वितरण
&पूर्ण सुरक्षा के साथ प्रश्न पत्रों को केन्द्रों के निकटतम पुलिस थानों में पहुंचा दिया गया है। केन्द्राधीक्षकों की जिम्मेदारी है कि परीक्षा के दिन तय समय पर ही प्रश्न पत्रों के लिफाफे खोले एवं लिफाफे खोलने में पूर्ण सावधानी बरते। परीक्षार्थी नकल करने से बचें। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु साथ न ले जाएं।
डॉ. शांतिलाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रतापगढ़





No comments:
Post a Comment