Breaking News
recent

तैयार हो जाइए योग दिवस के लिए, कॉलेज-यूनिवर्सिटी के लिए आया फरमान

अजमेर.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कॉलेज और विश्वविद्यालयों कार्यक्रम होंगे। यूजीसी ने सभी संस्थाओं को तैयारियां शुरू करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है।

पिछले चार साल से प्रतिवर्ष पूरे विश्व में योग दिवस पर कार्यक्रम जारी हैं। तीसरे विश्व योग दिवस पर भी कार्यक्रम होंगे। यूजीसी के सचिव ने बताया कि योग दिवस पर कॉलेज और विश्वविद्यालय योगासन के अलावा व्याख्यान, कार्यशाला, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम संगोष्ठी, प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकती हैं।

रहते प्रवेश कार्य में व्यस्त
कॉलेज और विश्वविद्यालय जून में प्रवेश प्रक्रिया के कारण व्यस्त रहते हैं। विद्यार्थियों, शिक्षकों की चहल-पहल के बावजूद संस्थाएं योग दिवस को औचपारिक लेती हैं। संस्थाएं गर्मियों की छुट्टियां, विद्यार्थियों की सीमित संख्या जैसे तर्क देती हैं। गिनी-चुनी संस्थाएं ही व्याख्यान, संगोष्ठी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराती हैं।

यूं शुरू हुआ योग दिवस
योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को योग दिवस घोषित किया। तबसे देश में प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर योग दिवस मनाया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.