Breaking News
recent

टेबल टेनिस: ओमान ओपन के फाइनल में हारी अर्चना, रजत पदक से ही करना पड़ा संतोष

नई दिल्ली। आईटीटीएफ चैलेंजर ओमान ओपन के फाइनल में रविवार को भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्चना कामत को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ स्वर्ण की जगह अब रजत पदक से ही अर्चना को संतोष करना पड़ा। अर्चना को अंडर-21 महिला एकल के फाइनल में सीधे गेम में जापान की शीर्ष वरीय सत्सुकी ओडो से 7-11, 8-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा।

ITTF Austrian Open: साथियान ने बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर 16 और 17 को लगातार दो मुकाबलों में हराया

जी साथियान ने जीता कांस्य पदक

बता दें कि टेबल टेनिस के पुरुष एकल वर्ग में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। अर्चना के अलावा जी साथियान सेमीफाइनल में स्वीडन के माटियास फ्लैक से हार गए। इस हार के साथ साथियान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। साथियान को चौथी सीड फ्लैक से 8-11, 11-7, 9-11, 11-9, 9-11, 11-9, 10-12 से मात खानी पड़ी। एंथोनी अमलराज और अचंता शरत कमल ने राउंड-16 में प्रवेश किया। राउंड 16 में उन्होंने एंथोनी अमलराज को 4-1 से मात दी थी। शरत कमल राउंड 16 में क्रोएशिया के पुकार तैमिस्लोव से हारकर बाहर हो गए।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.