Breaking News
recent

अमिताभ और तापसी की जोड़ी ने एक बार फिर दिखाया कमाल, 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला' ने 75 करोड़ की कमाई कर ली है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी वाली फिल्म बदला 08 मार्च को प्रदर्शित हुई है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी ने किया है। 'बदला' ने अपने पहले सप्ताह में 38 करोड़ की शानदार कमाई की थी।

Amitabh Bachchan Taapsee Pannu

फिल्म 'बदला' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 75 करोड़ की कमाई कर ली है। बदला सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के मुख्य पात्रों को मूल फिल्म से 'बदला' दिया गया है। कहानी अमिताभ और तापसी के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। तापसी पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या का संदेह है और अमिताभ एक वकील का किरदार निभा रहे हैं।

Amitabh Bachchan Taapsee Pannu

फिल्म की कहानी इन दोनों के बीच संवाद के जरिए आगे बढ़ती है और फ्लैश बैक के जरिए अहम घटनाओं को दिखाती है। 'बदला' में मानव कौल और अमृता सिंह भी एक अहम किरदार में हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी इससे पहले 'पिंक' में साथ आये थे, जिसमें अमिताभ ने वकील का ही किरदार निभाया था, जबकि तापसी एक कामकाजी लड़की के रोल में थीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.