क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो बड़ी मस्जिदों में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। इस हमले के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 16 मार्च से शुरु होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है। यहां की दो मस्जिदों के अंदर फायरिंग की खबर है।
- बताया जा रहा है कि गोलीबारी में 40 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इस हमले में बाल-बाल बच गई है, जिस वक्त ये गोलीबारी हुई उससे कुछ देर पहले ही बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मस्जिद में नमाज पढ़कर निकली थी। राहत वाली बात ये है कि किसी खिलाड़ी को इस गोलीबारी में नुकसान नहीं पहुंचा है।
- स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो हमलावरों ने क्राइस्टचर्च के डीन एवेन्यू में स्थित अल नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 50 राउंड फायरिंग की है। बांग्लादेश की टीम ने अल नूर मस्जिद में फायरिंग से कुछ देर पहले ही नमाज पढ़ी थी। स्थानीय समय के मुताबिक ये हमला 1:45 बजे हुआ है।
Bangladesh team had a narrow escape from the attack site. #christchurch #newzealand pic.twitter.com/NczyW25uyq
— Ibne wasif (@ibnewasif4) March 15, 2019
- इस घटना के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी तमीम इकबाल का ट्वीट भी आया है। तमीम ने हमले की बात कबूली है और कहा है कि वो मंजर बहुत ही भयावह था, हमारी पूरी टीम सुरक्षित है, हमारी सलामती की दुआएं करना। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी सभी खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के स्पोकपर्सन जलाल युनूस ने कहा है कि हमारी टीम इस हादसे के बाद मानसिक तौर से हैरान है।
- इस हमले के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री जैसिंडा ऑर्डन ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी मस्जिद में अभी ना जाएं।





No comments:
Post a Comment