Breaking News
recent

नहरबंदी के दौरान पीने के पानी का पर्याप्त मात्रा में संग्रहण करने की जरूरत

जैसलमेर. जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिले में 30 अप्रैल तक हुई नहरबंदी को ध्यान में रखते हुए नहर परियोजना एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस अवधि में लोगों व पशुधन को समय पर पीने का पानी मिलें इसके लिए हर स्तर पर पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रहण करवा लें, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग की जितनी भी डिग्गीयां है उनको भरवा लें वहीं मोहनगढ, नाचना में जो आरडब्ल्यूआर बने हुए है उनको भी पूर्ण रूप से पानी से भरवा दें साथ ही रामसरोवर तालाब को भी नहर के पानी से कल तक भरवाने की व्यवस्था कर दें। जिला कलक्टर मेहता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जलदाय एवं नहर विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से ली गई बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर अजय, पोकरण अनिल जैन, फतेहगढ़ विकास राजपुरोहित के साथ ही नहर एवं जलदाय विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरबंदी के दौरान अब तक किए गए विभिन्न जल स्त्रोंतों में पानी संग्रहण की विस्तार से समीक्षा की तो अधीक्षण अभियंता जलदाय सुरेशचंद जैन ने बताया कि जलदाय विभाग के सभी डिग्गीयों को भरवा दिया गया है, वहीं पानी के बडे रिजर्व वायर भी भरवा दिए गए है। इसके अलावा रामदेवरा में रामसरोवर तालाब को भी पानी से भरना शुरू कर दिया है, जिसको कल तक भरवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहरबंदी के दौरान पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रहण कर दिया है। जिला कलक्टर ने नहर परियोजना के अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे नहर के निर्धारित पोण्डिग में पानी पर्याप्त मात्रा में रहें इसकी व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिष्चित कर लें। साथ ही यह भी निर्देष दिए कि किसी भी स्तर पर पानी की चोरी नहीं हो इसके लिए प्रभावी पेट्रोलिंग की पुलिस का सहयोग लेकर व्यवस्था सुनिष्चित करावें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी निर्देष दिए कि पेयजल विभाग की राइजिंग लाईन से कोई भी व्यक्ति अवैध कनेक्षन लेता है तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करावें। उन्होंने इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संपादित करने के सख्त निर्देष दिए। उन्होंने यह भी कहा कि नहरबंदी के बाद गर्मी की सीजन ज्यादा होगी इसलिए इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति पर विषेष ध्यान दिया जाये। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे स्वयं एक-दो दिवस में उनके क्षेत्र में जितने भी पेयजल संग्रहण के स्त्रोत है उसका मौका निरीक्षण करें। साथ ही अपने तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों से भी इसके निरीक्षण की व्यवस्था करावें। उन्होंने यह भी कहा कि नहर विभाग द्वारा शनिवार को सांय तक पानी दिया जायेगा इसलिए जो भी पेयजल का स्त्रोत अभी भी खाली हो उसको कल तक भरवाना सुनिष्चित कर लें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को यह भी कहा कि पेयजल व्यवस्था से संबंधित कहीं भी कमी हो या कोई लाईन लीकेज एवं क्षतिग्रस्त हो उसको भी तत्काल ही दुरस्त करवाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य कर नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करवाना सुनिश्चित करेगें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.