Breaking News
recent

महिलाएं मासूमों को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास क्यों दौड़ी आई

आज व कल शेष रहे घर-घर जाकर पिलाएंगे खुराक
चित्तौडग़ढ़. पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिलेभर के एक लाख ४५ हजार ६८८ मासूमों ने दो बूंद जिदंगी की गटकी। पल्स पोलियों का अभियान का शुभारंभ रविवार सुबह जिला अस्पताल में सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, नगरपरिषद सभापति सुशील शर्मा, पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। जिलेभर में स्कूल, अस्पतालों सहित विभिन्न जगहों पर दिनभर नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ० से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई।
जिला, खण्ड, पंचायत स्तर पर वहां के जनप्रतिनिधि व राजकीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय पर स्थित पोलियो बूथ का नवजात शिशुओं को दो बूंद पोलियों की खुराक पिलाकर उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने बड़ीसादड़ी व डुंगला स्थित पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। आरसीएचओ डॉ. सुनिल कुमार तेली ने कपासन व भूपालसागर, डॉ आर. एन. खेडिय़ा, डी.पी.ओ. एनसीडी ने चितौडग़ढ़ ग्रामीण एवं शहरी क्षैत्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनायक मेहता ने राशमी व गंगरार पोलियो बूथो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जिले में सोमवार व मंगलवार को घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईजाएगी। जिला अस्पताल में शुभारंभ में दौरान परिजन अपने नवजात बच्चों को पोलियों की दवाइंया पिलाई। इस दौरान कई डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।
राशमी. पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को उपखण्ड क्षेत्र में ९३७५ बच्चों को दवा पिलाई गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतनलाल उदेनिया ने बताया कि यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित बूथ संख्या पांच पर कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, पंचायत समिति सदस्य रेखा व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दोलत पोखरना ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक दाधीच, बीपीएम मुकेश शर्मा ने पोलियो उन्नमूलन के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरणी में पूर्व सरपंच भैरूलाल सुथार, पहुंना में सरपंच गोवर्धन लाल स्वर्णकार, डिण्डोली में सरपंच नन्दराम भील ने अभियान की शुरूआत की। बूथ पर दवा पीने से वंचित रहे बालकों को सोमवार व मंगलवार को घर - घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.