Breaking News
recent

सूरजगढ़ गए भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र खींचड़ के साथ सांसद निवास पर हो गया ऐसा

सूरजगढ़. लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं मण्डावा विधायक नरेन्द्र खींचड़ शनिवार को वर्तमान सांसद संतोष अहलावत के आवास सूरजगढ़ में अपने समर्थकों सहित पहुंचे। जहां सांसद निवास के बाहर सांसद समर्थकों ने उनका विरोध किया और नारेबाजी की।


जानकारी के अनुसार नरेन्द्र खींचड़ व विश्म्भर पूनिया करीब दोपहर दो बजे अहलावत से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध करना शुुरूकर दिया और उन्हें इस विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में सांसद से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।



नरेन्द्र खींचड़ को भाजपा से लोकसभा का टिकट दिया है। वे वर्तमान में मण्डावा से पार्टी के विधायक हैं। पार्टी की ही अपनी सांसद से उनके निवास पर मिलने आने पर विधायक से जो व्यवहार किया गया वो निदंनीय है।
-सुभाष पूनिया,
सूरजगढ़ विधायक
----------------

लोकसभा प्रचार प्रसार टीम का गठन
झुंझुनूं. लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के निर्देशानुसार लोकसभा क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि विपुल छक्कड़ को लोकसभा प्रचार प्रसार प्रमुख , विजय सैनी को लोकसभा प्रचार सह प्रमुख, शीशराम राजोरिया को लोकसभा वीडियो वैन प्रमुख , संजय मोरवाल को नुक्कड़ नाटक प्रमुख, महेश जीनगर को सदस्य बनाया है।झुंझुनू विधानसभा का राजेंद्र ठठेरा को प्रचार प्रमुख जाकिर चौहान को वीडियो वैन प्रमुख दीपक स्वामी को नुक्कड़ नाटक प्रमुख व सुमित वर्मा को सदस्य मनोनीत किया है।
----------------

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.