Breaking News
recent

श्री जुबली नागरी भण्डार के नवीनीकरण व सौन्दर्यीकरण कार्यो का लोकार्पण

बीकानेर. श्री जुबली नागरी भण्डार में सांसद निधि से ह ुए नवीनीकरण व सौन्दर्यीकरण कार्यो का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि श्री जुबिली नागरी भण्डार बीकानेर नगर की साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासक धरोहर है। उन्होंने हिंदी के राजभाषा होने के इतिहास में श्री जुबिली नागरी भण्डार के योगदान का उल्लेख करते हुए इस संस्था को बीकानेर के कला, साहित्य, संस्कृति की अलख जगाने वाला संस्थान बताया । ें संवित सोमगिरी महाराज ने कहा कि इस मंदिर का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। यहां शब्दों की साधना होती है। आध्यात्मिकता की अनुभूति होती है। श्री जुबिली नागरी भण्डार के व्यवस्थापक नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि सांसद निधि राशि से पूरे परिसर में पेंटिंग, रंग रोगन, सुदर्शना कला दीर्घा का नवीनीकरण, विद्युतीकरण, दो शौचालय निर्माण आदि कार्य हुए है। इससे पहले १५ लाख रुपए सांसद निधि से हुए कार्यो का लोकार्पण हुआ। केन्द्रीय मंत्री का अभिनन्दन किया गया।

 

 

अभियंताओं व सहयोगियों का सम्मान

श्री जुबिली नागरी भण्डार के मंत्री डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने इस मंदिर एवं वाचनालय की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत श्री जुबिली नागरी भण्डार के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार भवानीशंकर व्यास विनोद ने श्री जुबिली नागरी भण्डार के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सौन्दर्यीकरण कार्य एवं नवीनीकरण कार्य मे सहयोग देने वाले सार्वजनिक निर्माण विभाग के पांच अभियंताओं साहित 17 सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में महापौर नारायण चोपड़ा, शहर भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा, डॉ. दिनेश शर्मा, नेमचंद गहलोत, डॉ. मीना आसोपा, जे पी व्यास, कमल रंगा, बुनियाद हुसैन सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ संगीतज्ञ डाण् मुरारी शर्मा के निधन पर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.