Breaking News
recent

सालासर मंदिर पर बढाएं सुरक्षा, पुलिसकर्मी लगाने के आदेश

चूरू. जिला कलक्टर संदेश नायक ने अधिकारियों से कहा है कि वे आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने के साथ-साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद रखें ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हों। जिला कलक्टर गुरुवार को कलक्ट्रेट में आयोजित आन्तरिक सुरक्षा संबंधी बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल स्टोरेज स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने चूरू नगर परिषद आयुक्त भंवरलाल सोनी को निर्देशित किया कि वे शहर में संचालित रैन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों की आईडी की जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे सालासर मंदिर स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल ने आमजन से कहा है कि वे फर्जी मोबाइल कॉल आने एवं मिलट्री के बारे में पूछे जाने पर तत्काल पुलिस को संबंधित मोबाइल नम्बर दर्ज कराएं ताकि अफवाहों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देवे तथा अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, रेलवे, पेयजल,विद्युत, होमगार्ड, नगर परिषद एवं आंतरिक सुरक्षा संबंधी विभागों के अधिकारी उपस्थित



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.