Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा बयान

जैसलमेर/पोकरण।

Lok Sabha Election 2019 के एेलान के साथ ही बीजेपी के दिग्गज भी सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री gajendra singh shekhawat ने मंगलवार को पोकरण प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मंत्री शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गत 55 माह में वे कार्य कर दिखाए, जो पूर्ववर्ती सरकार अपने 55 साल में नहीं कर पाई। इन्हीं 55 महीनों में किए गए विकास कार्यों, राष्ट्र की सुरक्षा के मुद्दों को लेकर पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता के सामने जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ है और वे दुबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। केन्द्र सरकार ने गत पांच वर्षों में देश के लोगों की पानी, बिजली, आवास, सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं देश की सुरक्षा के साथ विश्वभर में राष्ट्र की जो मजबूत पहचान बनाई है तथा देश की सेनाओं का मनोबल बढ़ाया है, चुनाव में पार्टी के यही मुख्य मुद्दे होंगे। देश की जनता एक बार पुन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास व्यक्त कर उन्हें पूर्णबहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाएगी।

 

नोटबंदी पर बोले ये बात..

उन्होंने एक RTI कार्यकर्ता को RBI की ओर से दी गई जानकारी पर अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा कहना गलत है कि आरबीआई ने नोटबंदी से पूर्व केन्द्र सरकार को कालाधन वापिस नहीं आने के बारे में अवगत करवाया था। उन्होंने कहा कि आरबीआई के अधिकारियों के साथ चर्चा करने व उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही देश में कालेधन को खत्म करने के लिए नोटबंदी की गई थी। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले है। लोगों का जो धन तिजोरियोंं व संदूकों में रखा था, वह बैंकों में आया है। जिससे देश को शक्ति मिली है तथा राष्ट्र आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है।

 

व्यक्ति नहीं पार्टी लड़ती है चुनाव

उन्होंंने आगामी लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर बताया कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही है तथा चुनाव में प्रत्याशी बनाना पार्टी के उच्च पदाधिकारियों का निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति नहीं, पार्टियां चुनाव लड़ती है। इसलिए वे पार्टी के आदेश का सम्मान करेंगे और उन्हें जो आदेश मिलेगा, वे उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से जो महागठबंधन किया जा रहा है, उसका भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि महागठबंधन के संगठन गत चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ थे। देश का मतदाता समझदार है तथा वह लोकतंत्र की मजबूती व राष्ट्र के हित को देखते हुए भाजपा व नरेन्द्र मोदी के साथ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.