Breaking News
recent

एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने से कांग्रेस नेता नाराज, प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक किया। सरकार इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने और करीब 250 से 300 आतंकियों के मारे जाने का दावा कर रही है। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस लगातार सरकार से आंकड़े मांग रही है। वहीं, भाजपा आकंड़े मांगने वालों को देशद्रोही तक बता रही है। इसी बीच एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले मामले में नाय ट्विस्ट आ गया है। कांग्रेस के ही एक नेता ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे शर्मनाक बताया और इस्तीफा दे दिया है।

विनोद शर्मा ने दिया इस्तीफा

बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने शनिवार को पार्टी और प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने को केवल गलत बताते हुए इसे बेहद शर्मनाक करार दिया। गौरतलब है कि विनोद शर्मा को हाल में ही कांग्रेस की जम्बो कमिटी में प्रवक्ता पद पर फिर से लाया गया था। शर्मा ने राहुल गांधी को इस्तीफा भेजते हुए लिखा कि मुझे कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पर भी गंभीर सवाल खड़े किए और एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शर्मनाक बताया। शर्मा ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने को सेना को मनोबल तोड़ने वाला बताया और कहा कि ऐसे ही कारणों से कांग्रेस की स्थिति बुरी हो रही है और लोग कांग्रेस को पकिस्तानी का एजेंट समझने लगे हैं।

विनोद शर्मा ने साफ कहा कि मेरे लिए देश पहले और पार्टी बाद में, उन्होंने कहा कि देश सभी मुद्दों से ऊपर और सर्वोपरि है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.