Breaking News
recent

कह दिया अफसरों को नहीं हो किसी का प्रचार, ढक दो योजनाओं की जानकारी देने वाले पोस्टर


आदर्श आचार संहिता पालना के लिए अधिकारियों की बैठक
चित्तौडग़ढ़. लोकसभा आम चुनाव के दायित्वों का निर्वहन कर रहे सभी चुनाव अधिकारी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता को हर हाल में लागू करें। ये निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी शिवांगी स्वर्णकार ने सोमवार को लोकसभा चुनाव-2019 के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है एवं सभी अधिकारी इसकी पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न विभागों में लगे होर्डिंग्स, पोस्टरों के फोटो को कवर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑनलाईन स्कीम में लगे फोटो को भी हटाने को कहा।
उन्होंने ग्राम पंचायतों, स्कूलों आंगनवाड़ी भवनों, पीएचसी, सीएचसी व सब सेन्टर पर लगे हुए योजनाओं के पोस्टरों के फोटो भी ढकने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को चुनाव के संबंध में मांगी गई जानकारियां एवं सूचनाएं समय पर भेजने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त कलक्टर (भू.अ.) विनय पाठक, युआईटी सचिव सी.डी. चारण, जिला रसद अधिकारी ज्ञानमल खटीक सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
चिह्नित करो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को
जिला मजिस्ट्रेट शिवांगी स्वर्णकार ने आदेश जारी कर लोकसभा चुनाव-2019 की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, सभी वर्गों के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए आावश्यक कदम उठाने के निर्र्देश दिए है। उन्होंने पुलिस विभाग को विभिन्न वर्गों, समुदायों, राजनीतिक दलों के व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की संभावनाओं को नियंत्रित करने की दृष्टि से संपूर्ण जिले में अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त व्यक्तियों को चिह्निकरण कर सूचीबद्ध किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने चुनाव अवधि के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ऐेसे लोगों को दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत संबंधित क्षेत्राधिकार रखने वाले उपखण्ड मजिस्ट्रेट/तहसीलदार (कार्यपालक मजिस्ट्रेट) के समक्ष प्रस्तुत कर पाबन्द (बाउण्ड) करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.