Breaking News
recent

ट्रक पलटने के बाद चालक खलासी मांगते रहे मदद, लोग लूटते रहे संतरा और हाईवे पर लग गया जाम

बीगोद।

भीलवाड़ा मार्ग पर सोपुरा के निकट मंगलवार शाम को संतरे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सडक पर संतरे बिखर गए। दुर्घटना के बाद संतरे लूटने की ग्रामीणों में होड मच गई। इससे एक बार जाम की स्थिति तक बन गई। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस वहां पहुंची। क्रेन मंगवा कर वाहन को सीधे करवाया गया।

जानकारी के अनुसार कोटा की भवानी मण्डी से चालक ओमप्रकाश कोली ट्रक में संतरे भर भीलवाड़ा के लिए निकला। सोपुरा गांव के निकट ट्रक के पीछे का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही संतरे सड़क पर संतरे बिखर गए। हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। संतरे लूटकर ले जाने की भीड़ लग गई।  इससे एक बार तो जाम की स्थिति तक बन गई।  सूचना पर बीगोद थाना पुलिस वहां पहुंची। क्रेन मंगवा कर वाहन को सीधे करवाया गया।





Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.