Breaking News
recent

जुलूस के दौरान अभद्रता करने व हथियार मिलने पर होगी कार्रवाई

 


जुलूस के दौरान अभद्रता करने व हथियार मिलने पर होगी कार्रवाई
मंडावा. पुलिस थाना परिसर में शनिवार शाम होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी नीलकमल की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में होली पर निकलने वाले फाल्गुनी एकादशी जुलूस व धूलंडी के जुलूस पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विचार विमर्श किया। डिप्टी नीलकमल ने कहा कि जुलूस के दौरान कोई व्यक्ति अभद्रता व हथियार के साथ पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
थानाधिकारी रिया चौधरी ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का पुख्ता जाप्ता लगाया जाएगा। सीएलजी सदस्यों ने कहा कि कस्बे में भाईचारे से त्योंहार मनाया जाता है।सदस्यों ने सुरक्षा में लिए सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाने की बात कही है। साथ ही कुछ खराब पड़े कैमरा को सुधारने की मांग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, सरवर खान, पार्षद मोहम्मद इकबाल खत्री, पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल सैनी, सुरेश पालड़ीवाल, हरलाल सिंहाग, सुमन तेतरा, सुरेन्द्र कुमार पूनियां, सुभाष टेलर, जितेन्द्र सुरोलिया,शिवचरण गाडोदिया, जाकीर रंगरेज, फारूख जमाल, अब्दुला चौहान,रामावतार शर्मा, बालकिशन, नरेश कुमार, महेन्द्र नेमीवाल, हुण्ताराम व पीताम्बर मिश्रा सहित पुलिस स्टॉफ के लोग उपस्थित रहे।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.