मुंडावर तहसील की ग्राम पंचायत भूनगड़ा अहीर में राष्ट्रीय पर्वों पर वितरित होने वाली मिठाई बूंदी नहीं बांटकर उसकी राशि डकारने का मामला जांच में सही पाया गया है। इस तरह के कई मामले अलवर जिले में सामने आ सकते हैं।
अलवर जिले की कई ग्राम पंचायतों में इस तरह के मामले सामने आ सकते हैं। कई सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों का कहना है कि स्कूलों में राष्ट्रीय पर्व पर कई वर्षों से बूंदी का वितरण नहीं हुआ है। इस मामले में शिक्षा विभाग और पंचायत राज विभाग की टीम संयुक्त रूप से जांच कर सकती है।
इस मामले को उजागर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता दीपेन्द्र आर्य का कहना है कि यदि उच्च स्तरीय जांच की जाए तो राष्ट्रीय पर्व पर मिठाई वितरण में अनियमितता का खेल जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी सामने आ सकता है। पंचायती राज विभाग तथा शिक्षा विभाग यदि संयुक्त रूप से जिले भर में जांच करने की पहल करे तो मिठाई वितरण के नाम पर राजकीय राशि का गबन पर अंकुश लग सकता है।
इस मामले में पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मूलचंद गुर्जर का कहना है कि अलवर जिले में कई वर्षों में इस तरह का खेल चल रहा है , इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चााहिए जिससे कई गबन सामने आ सके।





No comments:
Post a Comment