Breaking News
recent

प्रकृति से जुड़े अभियान को गति देने के लिए स्थापित होगा साईकिल बैंक



चित्तौडग़ढ़. भारत विकास परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा संचालित सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों के दायित्व निर्वहन के लिए वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चुनाव पर्यवेक्षक अनिल पोरवाल की निगरानी में हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद आगामी 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर दिनेश खत्री, सचिव भगवतीलाल समदानी व कोपाध्यक्ष मनोहरलाल मूंदड़ा को निर्वाचित किया गया। परिषद के सचिव नवीन वर्डिया ने बताया कि स्थानीय वाटिका में सदस्यों की रायशुमारी के बाद प्रान्त के पूर्व संरक्षक ऋषभ सुराणा के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय समिति ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषण की। वर्डिया ने बताया कि प्रारम्भ में भाविप अध्यक्ष अतुल सिसोदिया, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एम.बी. बक्षी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेश सनाढ्य, सीए डॉ. आई.एम. सेठिया, डॉ. चेतन खमेसरा, ऋषभ सुराणा, राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार, शिवप्रकाश पुंगलिया, कैलाश न्याती, बालकिशन धूत व अनिल ईनाणी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलन किया।अध्यक्षअतुल सिसोदिया ने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि राष्ट्र व प्रान्त द्वारा आवंटित दायित्वों की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए 5 जून, 2017 पर्यावरण दिवस से प्रारम्भ किए गए ''प्रकृति से जुडि़ए अभियानÓÓ के तहत ऊर्जा-बचाओ, ऊर्जा पाओ के संदेश के साथ अब तक 19 साईकिल रैली शहर एवं उपनगर में विभिन्न क्षेत्रों में निकाली जा चुकी है। अभियान को गति देने के लिए ''साईकिल बैंकÓÓ की स्थापना किए जाने का लक्ष्य है जिसे 5 जून 2019 पर्यावरण दिवस पर अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने पर क्रियान्वयन में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाविप द्वारा सामाजिक न्याय विभाग के सौजन्य से एवं शिव सेना प्रमुख गोपाल वेद के सहयोग से अब तक 27 लावारिस शव की अन्येष्टि की जा चुकी है। इस कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम दिए जाने की कवायद में ''डेड बॉडी ड्रीप फ्रिजरÓÓ भी परिषद के रूपसिंह मेहता द्वारा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर प्रकल्प के तहत अब तक 14 शिविरों में 1200 से अधिक दिव्यांगो को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जा चुके है।बैठक का संचालन डॉ. चेतन खमेसरा ने किया। आभार महेश सनाढ्य ने जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.