Breaking News
recent

बडिंगा में भारी मात्रा में अफीम सप्लाई करने वाले फलौदी का तस्कर किया नामजद, तलाश जारी

मादक पदार्थ तस्करों की आखिरी कड़ी तक पहुंचने की कवायद
श्रीगंगानगर. श्रीकरणपुर इलाके के गांव बडि़ंगा नशीले पदार्थों बेचने व रखने वालों गिरोह की तलाश में पुलिस छापे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बडिंगा में अफीम सप्लाई करने वाले फलौती के मुख्य तस्कर को नामजद कर लिया गया है। इसके अलावा बडिंगा के ही एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों के नेतृत्व में श्रीकरणपुर के गांव बडिंगा में कार्रवाई हुई थी और गांव में घरों की तलाशी अभियान चलाया गया था। जहां से पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया था और करीब तेरह किलोग्राम से अधिक अफीम व कई लाख रुपए बरामद किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने बडिंगा में अफीम व पोस्त सप्लाई करने वाले तस्कर गोविंद्र को भी नागौर के पास से गांव से गिरफ्तार किया था। बडिंगा में कार्रवाई हुई तो एक आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया था। इसके मकान में जब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो यहां ढाई किलोग्राम अफीम मिली थी। जिसको शुक्रवार को पुलिस ने उसके गांव में दबिश की कार्रवाई की और वहां से मकान मालिक बडिंगा निवासी आसूराम पुत्र ईश्वरराम को गिरफ्तार किया था, जिसको एक दिन के रिमांड पर लेने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस को इस आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि नागौर के गोविंद के साथ ही गांव पलीना फलौदी निवासी लादूराम भी यहां भारी मात्रा में अफीम व पोस्त आदि की सप्लाई बडिंगा में करता था। इसके साथ ही गांव बडिंगा का एक अन्य आरोपी भी शामिल था। यह दोनों बडिंगा में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद फरार हो गए थे। पुलिस की ओर से पलीना सहित अन्य स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई।
इनका कहना है
- बडिंगा में मादक पदार्थ बेचने, सप्लाई करने के मामले में अभी तक सात जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से एक तस्कर भी पकड़ा जा चुका है। यहां अफीम व अन्य मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले को नामजद किया गया है, जिसकी तलाश में छापे की कार्रवाई चल रही है। यह आरोपी फलौदी इलाके का है।
प्रशांत कौशिक, थाना प्रभारी जवाहरनगर श्रीगंगानगर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.