Breaking News
recent

अफवाह से रहे सावधान, भ्रमित संदेश भेजने से बचें

बज्जू. अफवाहों से सावधान रहकर सोशल मीडिया पर भ्रमित संदेश से बचने की सलाह गुरुवार को बज्जू थाना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार चौधरी ने आमजन को दी। सीएलजी बैठक में चौधरी ने बताया कि मोबाइल पर आए संदेश को आगे भेजने से पहले पूरी तरह सत्यता की जांच करें। चौधरी ने बताया कि इन दिनों सेना की जानकारी और अन्य जानकारी भी जुटाने के लिए आमजन के पास फोन आ रहे है। इससे सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि के मिलने पर तुरंत पुलिस व सक्रिय एजेंसी को बताना चाहिए।

 

इस दौरान बज्जू एएसआई आदेश कुमार, पूगल सीआई महावरीप्रसाद व कोलायत थानाधिकारी जगदीशसिंह शेखावत ने क्षेत्र में गुब्बारे, ड्रोन आदि की सूचना तुरंत पुलिस को अवगत करवाने की बात कही। इस दौरान सरपंच मंगलाराम खिलेरी, कृषि मंडी अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक भींयाराम कड़वासरा, बद्रीराम बाना, गोपीराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.