तारानगर. जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में गुरुवार को विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने विद्युत जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर लोगों ने विधायक बुडानिया से कहा कि वे विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए सालों से विद्युत निगम के चक्कर काट रहे हंै लेकिन काम नहीं हो रहे हंै। अधिकारी व कर्मचारी बात सही ढंग से सुनते तक नहीं हैं। इस पर विधायक ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी कि सरकार बदल गई है वे भी काम करने के तौर-तरीकें बदल लें अन्यथा कार्रवाईकी जाएगी। बुडानिया ने कहा कि विद्युत कर्मियों की ढिलाई व लापरवाही की वजह से ही अनेक ढाणियों व घरों में आज तक बिजली नही पहुंची है और लोग अंधेरे में बैठे हैं। इस मौके पर बुडानिया ने सभी समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए। डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र मीणा, सैयद इमामुदीन, सहायक अभियंता दिनेश यादव, अजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अमित फगेडिय़ा, विष्णु, सतीश, सुखराम मीणा व बजरंग सहारण ने लोगों की विद्युत समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। शिविर में अनेक लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जयचंद शर्मा, कृष्ण सहारण, पुष्करदत्त इंदौरिया, जसवंत स्वामी, बाबू हुसैन कुरेशी, राजेन्द्र सहारण, जयपाल धुआ, सुरेन्द्र सहारण, संजय कस्वा, श्यामलाल शर्मा, मनीराम व्यास, पन्नालाल कस्वा, याकूब तेली, मानसिंह सैनी, मदन शर्मा, अमरसिंह नैण, अशोक शर्मा मौजूद थे।
विधायक पूनिया ने सुनी समस्याएं
सादुलपुर. धन्यवाद यात्रा के तहत विधायक कृष्णा पूनिया ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर उनकी जनसमस्याएं सुनी। देहात ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि विधायक पूनिया ने गांव ढंढाल शेरा, ढंढ़ाल ताल, ढंढाल लेखू, नरवासी, ख्याली आदि गांवों में अभाव-अभियोग सुने। गांव ढंढ़ाल खेता में विधायक को लड्डूओं से तोला गया। गांव भगेला में विधायक ने राआउमावि का अवलोकन कर विद्यार्थियों को गहन अध्ययन करने पर बल दिया। प्राचार्य सुनीता चौधरी ने विद्यालय में रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया। विधायक ने शिक्षा मंत्री से मिलकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर विधायक कृष्णा पूनिया ने जलदाय विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्मी के आने से पूर्व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पूनिया ने पुरानी पाइप लाइन हटाने के लिए निर्देश दिए। उनके साथ पार्षद जहीर अहमद, मुस्ताक प्रधान, शेरमोहम्मद, हाफिज मुमताज, युसुफ मास्टर उपस्थित थे।
विधायक बुडानिया आज ग्रामीण दौरे पर
तारानगर. विधायक नरेन्द्र बुडानिया १ मार्च को तारानगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सहारण ने बताया कि विधायक बुडानिया दांतली, बिरमी खालसा, बिरमी पट्टा, दयावठ, मलवास, कांजण, कसुम्बी, चाहर वाला, जोधावास, ढाणी मैड़ा, लीलकी, भम्भाड़ा आदि गांवों का दौरा करेंगे।
विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
तारानगर. सांसद राहुल कस्वा १ मार्च को कस्बे में सासंद निधि से स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। पार्षद संजय वाल्मीकि ने बताया कि सांसद कस्वा कस्बे के वार्ड 5 में स्वीकृत सामुदायिक विकास केन्द्र का शिलान्यास एवं वार्ड 17 वाल्मीकि बस्ती में अतिरिक्त कमरा मय बरामदा निर्माण व वार्ड 15 व 16 में 33 केवी विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य का लोकार्पण करेंगे।
इन समस्याओं का मांगा निस्तारण
- नए विद्युत कनेक्शन देने, ढाणियों में विद्युतीकरण किया जाए।
- विद्युत पोल डाले जाएं और क्षतिग्रस्त पोल बदले जाएं।
- विद्युत बिलों की गड़बड़ी दूर की जाए।
- मीटर रीडिंग सही व समय पर ली जाए।
- बिजली के ढीले तारों को कसा जाए।
- घरों पर से गुजर रही लाइनों को हटाया जाए





No comments:
Post a Comment