जैसलमेर.पड़ोसी देश के साथ भारत के रिष्तों में तल्खी का असर जैसलमेर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सीमावर्ती जैसलमेर जिले में भी लगातार देखने को मिल रहा है।सीमाओं की सुरक्षा करने वाला सीमा सुरक्षा बल लगातार हाई अलर्ट पर है और सीमा पार से होने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी निगाहें गड़ाए हुए है वहीं जिले के ग्रामीण और षहरी इलाकों में यह काम पुलिस ने संभाला हुआ है। अब तो बदले हालात में आमजन भी सजग हो गए हैं। यही वजह है कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान ही जैसलमेर जिले में करीब 10 संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस उनके बारे में किसी भी तरह की अगंभीरता का प्रदर्शन नहीं करते हुए सबको एजेंसियों की संयुक्त जांच की पड़ताल से गुजार रही है। इस बीच रामगढ़ क्षेत्र के सोनू में गत शनिवार को आर्मी कैम्प के पास से पकड़े गए संदिग्ध फतन खां से रविवार को संयुक्त पूछताछ में उसके द्वारा पाकिस्तान बातचीत करने पर एजेंसियां गंभीर नजर आई। हालांकि पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग के मुताबिक अब तक फतन खां से कोई विशेष आपत्तिजनक जानकारी नहीं मिली है।
जगह-जगह से पकड़े संदिग्ध
जैसलमेर जिले में पुलवामा हमले के बाद से ही सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ चुकी हैं। जिले में पश्चिमी सीमा का सबसे बड़ा हिस्सा है। यही कारण है कि सीमा सुरक्षा बल के साथ पुलिस व अन्य एजेंसियों ने यहां खास चौकसी बरतने पर ध्यान केंद्रित किया। यही कारण रहा कि आमजन भी मुस्तैद हो गए। पिछले अर्से के दौरान जिले के लाठी, मोहनगढ़, जैसलमेर, रामगढ़ आदि थाना क्षेत्रों में करीब 10 जनों को संदेह के आधार पर पकड़वाया गया। बाद में सबसे एजेंसियों ने मिलकर पूछताछ भी की। लाठी थाना क्षेत्र के मामले में तो बस में यात्रा कर रहे संदिग्ध को लोगों ने पुलिस के हवाले किया। सभी सुरक्ष् ाा बलों के तैनाती स्थल के साथ उनके कार्यालयों आदि के आसपास भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में तनोट से आगे बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रात्रिकालीन कफ्र्यू, एयरपोर्टपर यात्रियों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर पाबंदी जैसे कदम भी उठाए गए।
फैक्ट फाइल -
-38 हजार वर्ग किमी जैसलमेर का क्षेत्रफल
-471 किमी लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा जैसलमेर में
-10 जने करीब पकड़े गए
हम पूरी तरह से सजग
सीमावर्ती जैसलमेर जिले में सुरक्ष् ाा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सावचेती बरत रही है।किसी भी लिहाज से संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्ति से संयुक्त पूछताछ करवाई जा रही है।
-डॉ. किरण कंग, जिला पुलिस,अधीक्षक जैसलमेर





No comments:
Post a Comment