Breaking News
recent

राजस्थान सरकार का बेरोजगारी भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान, युवाओं के लिए है बड़ी खुशखबरी

सीकर.

बेरोजगार भत्ते की आस में प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कई महीनों से सर्वर की वजह से बेरोजगार युवा पंजीयन नहीं कर पा रहे थे। सर्वर ठीक होने के बाद अब तक जिले में 3200 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कर दिया है। इधर, सरकार ने बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता इसी महीने से देने की घोषणा की है। जिले के सैकड़ों युवा अब भी पंजीयन के लिए कतार में है। लेकिन नए आवेदनों को इस दायरे में लाने को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। युवाओं का कहना है कि जून से लेकर जुलाई तक विवि की परीक्षाओं के आवेदन आते है। ऐसे में सरकार को हर साल एक बार आवेदन का मौका देना चाहिए, ताकि इस योजना का योजना बेरोजगारों को भी मिल सके।


भत्ते के लिए जारी बजट
वित्तीय वर्ष में अप्रेल से जनवरी तक बेरोजगारी भत्ता लेने वालें युवाओं में जनरल व ओबीसी के 3 करोड़ 6 लाख रुपए, अनुसूचित जाति के 25 लाख रुपए तथा अनुसूचित जनजाति के 6 लाख रुपए का बजट जारी हुआ है। इसके अलावा मार्च महीने में बेरोजगार युवाओं को मिलने वाले भत्ते में जनरल व ओबीसी वर्ग के 2 करोड़ 65 लाख रुपए, अनुसूचित जाति के 26 लाख रुपए और अनुसूचित जनजाति के 3 लाख रुपए बेरोजगार युवाओं के खातों में जमा होंगे।


बेरोजगारी भत्ते पंजीयन में जिला आगे
योजना शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश में जिला बेरोजगारी भत्ता लेने में सबसे आगे है। रोजगार भत्ता लेने वाले युवाओं की संख्या हर महीने बढ़ रही हैं। सरकार की घोषणा के तहत एक फरवरी से महिलाओं और निशक्तजनों को 3500 रुपए तथा युवाओं को 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ते के रुप में मिलेंगे। इससे पहले बेरोजगारों में महिला और निशक्तजनों को 750 रुपए तथा युवाओं को 650 रुपए भत्ता मिला है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.