Breaking News
recent

विदेशी पर्यटकों को ऐसा भाया होली का रंग

फतेहपुर. मुख्य बाजार में मस्ताना चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धूलड़ी के दिन कस्बे में विदेशी सैलानियों ने देशी अंदाज में जमकर होली खेली। नादिन ली प्रिंस हवेली में स्थानीय नागरिकों ने विदेशी सैलानियों के साथ होली खेलकर लुफ्त उठाया। दिनभर युवा स्वांग करते नजर आएं। स्थानीय बुधगिरी मढ़ी पर होली खेलने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मढ़ी पीठाधीश्वर दिनेश गिरी महाराज ने भक्तों के साथ गुलाल होली खेली।इधर, समाज में महिलाओं व पुरूषों की बराबरी का उदाहरण देखना है तो तहसील के गांगियासर गांव जाना होगा। गांगियासर गांव में होली अनूठे तरीके से मनाई जाती है। धूलड़ी के दिन पुरूष व महिलाएं एक साथ गींदड़ नृत्य करते है। जिले में संभवत: गांगियासर गांव ही ऐसा गांव है जहां पर इस तरह होली का आयोजन होता है। गांव के लोगों का कहना है कि वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है। समाज में लडक़े व लडक़ी का भेद दूर हो इसके लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को धूलड़ी के दिन गांव के मुख्य गुवाड़ में गांव के महिला व पुरूषों ने एक साथ गीदड़ नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में देखने वाले लोग भी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.