Breaking News
recent

अपनों के लिए कॅरियर से समझौता नहीं करते आमिर, फिल्मों में आने के लिए बड़े बेटे के सामने रखी ये शर्त

बॅालीवुड एक्टर Aamir khan और Reena Dutta के बेटे Junaid Khan को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। वह भी एक्टिंग में खुद को आजमाना चाहते हैं। बता दें जुनैद खान थिएटर में रुचि रखते हैं। जुनैद ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था।

 

aamir-khan-talk-about-son-junaid-career-in-bollywood

हाल में जुनैद के एक्टिंग कॅरियर को लेकर जब आमिर खान से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया की,' मैं चाहता हूं की वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जिए। मैं उनसे यह अधिकार नहीं ले सकता। '

aamir-khan-talk-about-son-junaid

आमिर ने कहा, 'वह अपने रास्ते पर चल रहे हैं, उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की है। वह वास्तव में फिल्मों की तुलना में थिएटर में अधिक रुचि रखते हैं। मैंने उन्हें अपना रास्ता खोजने की अनुमति दे रखी है।'

 

aamir-khan-son-junaid

आमिर ने साफ किया कि अगर जुनैद अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, तो उन्हें उचित प्रक्रिया का पालन करना होगा और भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देना होगा। आमिर ने कहा, 'अगर मुझे लगता है कि जुनैद किसी रोल में फिट बैठते हैं तो मैं उन्हें कास्ट करूंगा लेकिन उन्हें पहले कास्टिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि जुनैद ने आज तक कोई ऑडिशन नहीं दिया है।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.