चित्तौडग़ढ़. जिला निर्वाचन अधिकारी शिवांगी स्वर्णकार ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय लेखे के संबंध में जानकारी देने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।
उन्होंने राजनीतिक दलों से निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की पालना करने के लिए कहा। बैठक में राजनीतिक दलों को सभाओं, वाहनों व रैली की अनुमति लेने तथा निर्वाचन व्यय की सूचना समय पर भिजवाने, निर्वाचन रजिस्टर संधारित करने, व्यय संबंधी सूचनाएं निर्धारित फोर्मेंटों में भिजवाने संबंधी निर्देश दिए गए। स्वर्णकार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव में माईक का प्रयोग सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर ही किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वे सक्षम अधिकारी से स्वीकृति लेकर ही रैली निकाले तथा सभाओं का आयोजन करें। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त कलक्टर (भू.अ.) विनय पाठक, युआईटी सचिव सी.डी. चारण, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment