Breaking News
recent

गोपालपुरा को मिलेगा ग्राम पंचायत का दर्जा-परसादीलाल

लालसोट. उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने गोपालपुरा गांव को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलवाने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को यह घोषणा पचवारा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का दौरे के दौरान ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुनते हुए कही। मंत्री ने कहा कि चुनावी वादे के अनुरूप ग्राम पंचायत कालूवास के गांव गोपालपुरा को ग्राम पंचायत का दर्जा देते हुए वहां के विद्यालय क्रमोन्नत, पशु चिकित्सालय आदि कार्य कराए जाएंगे।

 

 

मंत्री परसादीलाल मीना ने गुरुवार को सिंदोली, सिसोदिया, मोहम्मदपुरा,कालूवास, गोपालपुरा, गुढा सपतपुरा, सींगपुरा, सहसपुरा, नीचूनिया, जीतपुर, टूटियावास , कल्लावास, मोहनपुरा, कल्याणपुरा व जगनेर गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय पर रहकर आमजन की समस्याओं का समय पर निवारण करें। उद्योग मंत्री ने सिसोदिया, मोहमदपुरा, कालूवास व गोपालपुरा में जीएलआर बनाने के निर्देश दिए।

 

ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार शर्मा, पूर्व जिपस भंवरसिंह, पंचायत समिति सदस्य मालू सिंह, कालूराम मीना,जयराम मीना , भौंरीलाल मीना, बद्रीलाल, रामजीलाल, रामविलास शर्मा, मदन शर्मा, महादेव, पूर्व सरपंच रूपनारायण मीना सहित नरसीलाल मीना सहित विकास अधिकारी योगेशकुमार मीना, तहसीलदार रेवड़मल आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)

 

 


पांच दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आज से, 5 मार्च तक चलेगी


लालसोट. ट्वंटी-20 क्रिकेट फॉर राजस्थान के तत्वावधान में लाल क्लब स्टेडियम में शुक्रवार से पांच दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दूधिया रोशनी में होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू बिनौरी ने बताया कि प्रतियोगिता 5 मार्च तक चलेगी। शुक्रवार शाम 4 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि न.पा. अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. धीरज शर्मा होंगे।

 

अध्यक्षता विकास अधिकारी योगेशकुमार मीना करेंगे। प्रतियोगिता टेनिस बाल से खेली जाएगी। विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता संयोजक विनीत उपाध्याय ने बताया प्रतियोगिता में सद्भावना मैच पार्षद इलेवन एवं बार एसोसिएशन के बीच होगा। प्रतियोगिता निदेशक सुशील जैन ने बताया कि उद्घाटन मैच किंग कोबरा राजस्थान एवं पिंक पैंथर के बीच होगा।(नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.