Breaking News
recent

यह खामी सरकार को चुनाव में न पड़ जाए भारी !

कोटा. हाड़ौती में चने और सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही पोर्टल पर खरीद का लक्ष्य पूरा होने का संदेश आ रहा है, और रजिस्ट्रेशन के आवेदन ऑनलाइन नहीं स्वीकार किए जा रहे हैं। इस कारण किसान चक्कर लगाने को विवश है। शिकायतों के बाद शाम को जिला कलक्टर ने खरीद की व्यवस्थाओं को बैठक ली। पूर्व विधायक हीरालाल नागर अचानक कलक्टर की बैठक में घुस गए और उन्होंने किसानों की समस्या बताई। उन्होंने चेताया कि यदि खरीद व्यवस्थाएं सुधारी नहीं गई तो भाजपा किसानों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

 

नागर एवं देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर चना व सरसों की तुलाई व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की है। सरकार के द्वारा चने व सरसों की तुलाई हेतु ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा हैएलेकिन अॅानलाईन पंजीयन करने पर खरीद के लक्ष्य पूर्ण होने का कारण बताते हुए पंजीयन नही हो पाने से किसानोां को परेशानी उठानी पड रही है तथा किसान अपनी उपज को कम दामों पर बेचने को मजबूर है जिससे किसानों को लाखो रूप्ये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि चुनाव से पूर्व किसानों कि हमदर्द बनने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार ने शासन में आते ही सबसे पहले किसानों के साथ ही धोखा किया है। धोख्ेा के हालात यह है कि पूर्व सरकार में चना व सरसों प्रति किसान की खरीद सीमा 40 क्विंटल थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इसको घटाकर 25 क्विंटल कर दी है जबकि इस वर्ष बम्बर पैदावार हुई है ऐसे में सरकार को खरीद सीमा को 50 क्विंटल प्रति किसान किया जाना चाहिये।

 

पूर्व विधायक नागर ने कहा कि वर्तमान में एक भामाशाह कार्ड को एक यूनिट माना जा रहा है जबकि एक भामाशाह में एक से अधिक खातेदार भी होते है जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड रही है पूर्व में भी इसे खातेदार के अनुसार ही खरीद कि जाती थी ऐसे में प्रत्येक खातेदार से खरीद किया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीद केन्द्रो की संख्या को कम बताते हुऐ तहसील स्तर पर खरीद केन्द्र खोले जाने की मॉग की है।

 


ज्ञापन देने पहुॅचे पूर्व विधायक,देहात अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि किसानों के साथ अन्याय नही होने देगें ज्ञापन के माध्यम से किसानों की परेशानियों से अवगत करवा दिया है सरकार सकारात्मक समाधान करे अन्यथा किसानों के हित में किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ता सडकों पर उतरकर आंदेालन करेगें। ज्ञापन देने वालों में मुख्यत: भाजपा देहात उपाध्यक्ष ललित शर्मा, रिंकू सोनी, जिला कार्यालय मंत्री महेन्द्र चौधरी , भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश नागर, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनराज बैरवा सहित बडी ंसख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.