Breaking News
recent

सरसों के तेल में मिलावट करने वाले व्यापारी को एक वर्ष का कारावास

दौसा. सरसों के तेल में मिलावट करने वाले बांदीकुई के एक व्यापारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गीता चौधरी ने एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन अधिकारी सलीम खान ने बताया कि वर्ष 2008 को तत्कालीन खाद्य निरीक्षक शंकरलाल ने बांदीकुई के व्यापारी अशोक कुमार जैन की दुकान से सरसों के तेल का सैंम्पल लिया था। तेल मिलावटी होने पर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया। अभियोजन अधिकारी सलीम खान ने इस मामले में पैरवी करते हुए चार गवाह एवं दस्तावेज भी पेश किए। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट गीता चौधरी ने व्यापारी को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

मारपीट के आरोपितों को कारावास
लालसोट. करीब दस साल पूर्व मारपीट के मामले में चार आरोपितों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम दो न्यायालय ने दोषी दो वर्ष का साधारण कारावास वे दो-दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन अधिकारी समर्थलाल बैरवा ने बताया कि परिवादी छोटूलाल मीना निवासी थूणियाधिराजपुरा द्वारा दर्ज कराए मामले पर पुलिस जांच के बाद पेश की चार्जशीट पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम दो न्यायालय के न्यायाधीश पूरणसिंह ने आरोपी रामलाल, सांवलराम, हरिराम उर्फ हरिप्रसाद एवं मोत्यादेवी मीना सभी निवासी नामाला सवांसा को सजा सुनाई है।(नि.प्र.)
आरोपी जेल भेजा
दौसा. एक तरफा प्यार में असफल होने पर युवती के घर व ससुराल में फायरिंग कराने वाले आरोपी अजय कुमार मीना को कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अभी इस मामले में फायरिंग कर आगजनी व मारपीट करने वाला आरोपी पापड़दा निवासी मुल्कराज मीना फराह है।

फरार आरोपित गिरफ्तार
मेहंदीपुर बालाजी. एक प्रकरण में फरार चल रही एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दो साल पुराने प्रकरण में करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र निवासी राधा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सीमा सिनसिनवार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ न्यायालय ने स्थाई वारंट भी जारी किया हुआ था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.