झालावाड़/जयपुर
सोयतकलां रोड पर धरोनिया चौकी के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करीब साढ़े नौ बजे लोडिंग ऑटो व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सोयतकलां निवासी अक्षय जाटव (18) पुत्र दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई।
इस तरह हुआ ये दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार धरोनिया चौकी के पास से पाइप से भरा लोडिंग ऑटो धरोनिया चौकी मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान पिड़ावा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार व ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। बाइक सवार को 104 एम्बुलेंस की मदद से पिड़ावा चिकित्सालय पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।
यह भी पढ़ें .. लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ ये इनामी तस्कर





No comments:
Post a Comment