Breaking News
recent

राजस्थान में यहां छ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी भी बताया जा रहा नाबालिग

जैसलमेर।


जैसलमेर जिले के देवीकोट गांव में शनिवार सुबह छ: वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़त बालिका को जवाहर चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सांगड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली गई। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मेडिकल बोर्ड जांच कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर भरतपुर के भुसावर कस्बे में भी एक युवक ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात कर डाली। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मासूम बच्ची को दरिंदे के कब्जे से छुड़ाया। आरोपी युवक मौका देख कर वह वहां से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। लहूलुहान अवस्था में मासूम बालिका को उपचार के लिए भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भरतपुर के भुसावर के एक मोहल्ले के सभी लोग होली खेल रहे थे। इतने में ही आरोपी छोटू बालिका के घर आया और मासूम बच्ची को उसकी दादी से यह कह कर ले गया कि इसे में खिलाने ले जा रहा हूं।

छोटू ने एकांत में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची का सामुदायिक चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे आनन-फानन गिरफ्तार कर ही लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जमा

वहीं इधर... सिरोही के रेवदर में दो गुटों में विवाद के बाद हमले में पिता व दो पुत्र गम्भीर घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने हाइवे पर जाम लगाया। उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को जोलपुर निवासी गोवा राम देवासी व उनके दो पुत्रों पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया। ग्रमीणों ने सीता राम मंदिर कुटिया मंदिर परिसर के बाहर हाईवे जाम कर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.