Breaking News
recent

मजदूर के साथ मारपीट, मामला दर्ज

शिव. जैसलमेर जिले के चौधरिया निवासी एक जने ने रतणानियों की ढाणी निवासी चार जनों के खिलाफ मारपीट करने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार जैसलमेर जिले के चौधरिया निवासी आंबनाथ ने मामले में बताया कि 21 मार्च को वह रतणानियों ंकी ढाणी में मजदूरी कर रहा था।

उस दौरान गांव की एक दुकान पर सामान खरीदने गया तो वहां नारायणसिंह व तीन अन्य ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव को पहुंची उसकी सास व सालीके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

ये भी पढ़े...

लंबित प्रकरणों का हो जल्द निपटारा

शिव. स्थानीय पुलिस थाने का गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह भाटी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया थानाधिकारी सुरेन्द्रकुमार प्रजापत के साथ अनुसंधान अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान संबंधित बीट प्रभारी व कांस्टेबल बीट क्षेत्र का लगातार दौरा कर आदतन अपराधियों पर पैनी नजर रख पाबंद करें। हथियारधारियों को सूचना दें।


विवाहिता से मारपीट का मामला दर्ज

शिव. क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने गांव के दो जनों के खिलाफ लज्जा भंग कर मारपीट करने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार विवाहिता ने दर्ज मामले में बताया कि वह अपने घर पर काम कर रही थी इस दौरान दलपतसिंह पुत्र जोगराजसिंह व इंद्रसिंह पुत्र मोतीसिंह ने उसकी लज्जा भंग करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.