Breaking News
recent

दो संदिग्धों से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

प्रमोद भटनागर
नाथद्वारा. शहर की चौपाटी के पास मंदिर मंडल द्वारा संचालित छोटी धर्मशाला में तीन दिन से ठहरे दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक रविवार को धर्मशाला से कमरा छोड़कर रिसाला चौक की ओर जा रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना पर दोनों युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो एक के पास देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद दोनों को पुलिस थाने पर पकड़कर ले गई, जहां पर पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम हर्ष उर्फ निकू (२०) पुत्र दिनेश शर्मा निवासी इंदौर उज्जैन हाईवे श्रीकृष्णा एनक्लेव सांवेर व दूसरे ने अपना नाम आकाश शर्मा (22) पुत्र जयप्रकाश निवासी नीमच हाल शुभनगर इंदौर बताया। एएसआई रवीन्द्रसिंह ने बताया कि ये दोनो यहां एक मार्च को आकर ठहरे थे व श्रीनाथजी के दर्शन किए एवं 120 फीट रोड पर शिवमूर्ति के वहां पर भी गए। इसके बाद शनिवार को कांकरोली में प्रभु द्वारकाधीश के दर्शन भी किए। इस दौरान इनके नाथद्वारा थाना सर्कल में ही एक लड़की से भी मिलना था, जो इंदौर रहती थी और अब यहीं पर है। ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, सूत्रों के अनुसार इन दोनों युवकों के द्वारा धर्मशाला में ठहरने के दौरान छत पर जाकर मंदिर क्षेत्र आदि स्थानों के फोटो लेने की भी जानकारी है। इस बारे में पुलिस के द्वारा पुछताछ भी की जा रही है।
शहर में चली अफवाह
इन युवकों के पकड़े जाने के बाद शहर में यह अफवाह चल गई कि इनके पास हाथियार के साथ विस्फोटक सामग्री भी थी, जिससे कोई इन्हें यहां की खुफिया जानकारी करने वाला आदि भी बता रहे थे। परंतु, पुलिस पूछताछ कर पूरी तहकीकात कर रही है।
ठहरने वाले का पूरा पता लेने की दी हिदायत
पुलिस प्रशासन ने मंदिर मंडल के द्वारा संचालित होने वाली विभिन्न धर्मशाला आदि में ठहरने वाले लोगों की पूरी जानकारी परिचय पत्र आदि के साथ रजिस्टर में दर्ज करने एवं उनसे पते आदि की तस्दीक वाले दस्तावेज की फोटो प्रतिलिपी भी लेने की हिदायत दी गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.