Breaking News
recent

जेट एयरवेज के लिए गहराया संकट, तीन विमान आैर खड़े होने के बाद कंपनी ने करार तोड़ने की दी चेतावनी

नई दिल्ली। विमानों का किराया न चुका पाने के चलते उड़ानें रद्द करने को मजबूर जेट एयरवेज की परेशानी और बढ़ गई है। जेट को किराए पर विमान देने वाली कंपनी एफएलवाई लीजिंग लिमिटेड ने करार खत्म करने की चेतावनी दी है। एफएलवाई ने जेट से अपने तीन और विमानों वापस लेते हुए चेतावनी दी है कि जेट अगर इस महीने तक अपने कर्ज की अदायगी के लिए समाधान योजना पर अंतिम मंजूरी नहीं लेती है, तो वह इन विमानों को किसी अन्य कंपनी को किराए पर दे देगी।


कंपनी ने दी एक्सचेंज को जानकारी

जेट एयरवेज ने नियामकीय सूचना के तहत यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। कंपनी के अब तक 28 विमान खड़े किए जा चुके हैं। उसके बेड़े से करीब एक तिहाई संचालन से बाहर हो चुके हैं। इस वजह से उसे बड़ी संख्या में लगातार अपनी उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है।


कर चुकी है लोक भुगतान में डिफाॅल्ट

एफएलवाई के अलावा एयरकैप होल्डिंग्स एनवी और बीओसी एविएशन का भी जेट पर काफी किराया बकाया है। कंपनी लोन के भुगतान में डिफॉल्ट कर चुकी है और उसने पायलटों के साथ किराए पर विमान देने वाली कंपनियों और अन्य सप्लायर्स को भुगतान नहीं किया है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.