Breaking News
recent

एक अप्रेल से बढ़ेगा टेम्पो किराया

सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित महावीर पार्क में शुक्रवार को जन जागृति सुचारू यातायात कल्याण समिति की बैठक अध्यक्षत जितेंद्र सिंधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टेंपो चालक व मालिक ने बढ़ते डीजल-पेट्रोल के भाव व यात्रियों की ओर से सिक्के लेने पर चर्चा की। इस दौरान सर्व सम्मति से समिति के अध्यक्ष ने 1 अप्रैल से किराया शहर से बजरिया दस रुपए करने का निर्णय किया। प्रवक्ता निर्मल सैन ने बताया कि अब शहर से अस्पताल 5 रुपए, शहर से आलनपुर 5 रुपए, शहर से अनाज मंडी 6 रुपए, शहर से रणथंभौर सर्किल 7 रुपए, शहर से बजरिया 10 रुपए।

इसी प्रकार बजरिया से रणथंभौर सर्किल 5 रुपए, बजरिया से अनाज मंडी 6 रुपए, बजरिया से आलनपुर 6 रुपए, बजरिया से अस्पताल 8 रुपए, बजरिया से शहर 10 रुपए होगा। इसी के साथ समिति अध्यक्ष ने पढ़ाई करने वाले स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्रतिमाह एक किराया रियायत कार्ड जारी किया। इसके लिए उनके लिए टेम्पो में किराया मात्र पांच रुपए लगेगा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.