भोलेनाथ के दर पर उमड़ी भीड़
-महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव
झालावाड़. भोलेनाथ को मनाने व रिझाने के महापर्व महाशिवरात्रि पर झालावाड़ जिले में सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिरों में सुंदर झांकियां सजाई गई। आकर्षण विद्युत सजावट से शिवालय जगमगा उठे। सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं ने शिवजी पर पंचामृत से अभिषेक करना व पूजा अर्चना करना शुरु कर दिया। शहर के सभी शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की अभिषेक के लिए भीड़ रही।
-शहर में इन शिवालयों में उमड़ी भीड़
महाशिव रात्रि पर झालावाड़ में निर्भय सिंह सर्किल के निकट स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, छत्रभवन के निकट स्थित राजराजेश्वर, गोदाम की तलाई क्षेत्र में स्थित त्रिलोकेश्वर महादेव व भील समाज के शिव मंदिर, आजाद मार्ग में स्थित नीलकण्ठ महादेव, राड़ी के बालाजी रोड़ पर भूतेश्वर मंदिर, हरी नगर में स्थित राजेश्वर मंदिर, इङ्क्षदरा कॉलोनी में स्थित भयभंजेश्वर महादेव मंदिर, डिप्टीजी के मंदिर, सत्य नारायण मंदिर, गढ़ परिसर में स्थित शिव मंदिर, पंचमुखी बालाजी परिसर में स्थित शिव मंदिर, ठंडी झरी में स्थित शिव मंदिर, झिरी के चौक में स्थित शिव मंदिर, चंदा महाराज की पुलिया के निकट स्थित नागेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु अभिषेक के लिए पहुंच गए। यह क्रम दोपहर तक चलता रहा। इसके बाद शाम को सभी शिवालयों में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया व झांकी सजाई गई। इस दौरान मंदिरों में मेले जैसा माहौल बना रहा।
-सजाई छप्पनभोग की झांकी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ज्ञानोदय भवन में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी मीना ने महाशिवरात्रि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
-11 सौ लीटर दूध किया वितरित
हरीनगर में स्थित राजराजेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को 11 सौ लीटर की दूध महाप्रसादी का वितरण किया गया। इससे पहले मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को11 पंडि़तों ने विधि विधान से मंत्रोचार के बीच अभिषेक करवाया।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)





No comments:
Post a Comment