घड़साना। भारतीय सेना ने गांव 9 डीडी में ग्रामीणों के साथ होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर भारतीय सेना के ब्रिगेडियर नीरज शुक्ला ने गांव के युवकों को हुनर निखार के लिए यांत्रिक मेकेनिकल का काम सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संदीप भुल्लर ने की। सेना प्रवक्ता ने बताया कि बॉडर पर रहने वाले ग्रामीण भी भारतीय फौज का हिस्सा है। सर्व प्रथम सीमा पर रहने वाले नागरिकों को युद्ध की स्थिति से सामना करना पड़ता है। ऐसे में भारतीय सेना व ग्रामीण एक दूसरे के पूरक होने पर कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया है।
इन योजनाओं के तहत भारतीय सेना प्रधानमंत्री स्किल डवलपमेंट प्रशिक्षण, सेना में भर्ती होने के लिए छह सप्ताह का प्रशिक्षण आदि का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रिगेडियर शुक्ला ने किया। इस अवसर ब्रिगेडियर ने भारतीय सेना तथा राष्ट्र की सुरक्षा में नागरिकों के सहयोग पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।
ब्रिगेडियर शुक्ला ने स्कूली छात्रों के साथ पींपल सहित अन्य प्रजातियों के 21 पौधे लगाए। पौधारोपण में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी तहसील सदर अब्दूल करीम, सरपंच संदीप भुल्लर, गुरदेव सिंह, रणजीत सिंह, मखनसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। सेना अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ होली भी मनायी। ब्रिगेडियर शुक्ला ने सेना द्वारा संचालित हॉस्पीटल की सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की बात कही। भारतीय सेना ने गांव के सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए भी गिफ्ट प्रदान किए।





No comments:
Post a Comment