Breaking News
recent

प्रियंका गांधी का ऐलान, कांग्रेस जीती तो राहुल गांधी ही होंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी की एक सभा में राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।

प्रियंका के निशाने पर स्मृति

प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम लोग बचपन से अमेठी आते रहे हैं। यहां का हर शख्स हमारे परिवार और घर का है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ नेता 4 दिन के लिए यहां आते हैं। जनता को ऐसे नेताओं से बचने की जरुरत है।

मिशन शक्ति से चीन और पाकिस्तान में खलबली, कहा- युद्ध से बचने की जरूरत

 

 

अगर पार्टी कहेगी तो लड़ूंगी चुनाव: प्रियंका

सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है। अगर मेरी पार्टी मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी। हालांकि मैंने अभी तक इस मसले पर कुछ तय नहीं किया है, लेकिन मेरी इच्छा पार्टी के लिए काम करने की है।

यूपी के चुनावी दौरे पर प्रियंका

बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। उन्होंने राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान भी शुरू किया। प्रियंका बुधवार को लखनऊ होते हुए अमेठी जाएंगी। वे इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.