अमरगढ़।
कस्बे के रैगर मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने व चांदी के आभूषण उड़ाए। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में रोष है। ग्रामीण चोरी का राजफाश किए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंची पलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बे के दुर्गालाल रेगर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से से एक तोला सोने का हार व 100 ग्राम चांदी के पायजेब उडा ले गए। घटना के समय पूरा परिवार खेत पर गया हुआ था। अपराहृन 4 बजे विद्यालय से छुट्टी होने पर घर पर पहुंचे बच्चो ने कमरे में समान बिखरा देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके ंपर पहुंचे परिवारजनों ने घटना की जानकारी अमरगढ़ चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।





No comments:
Post a Comment