Breaking News
recent

लड़की को इस बहाने भगा ले गया युवक, जब वापस लौटी तो मिली गर्भवती और फिर...

सीकर.

डेढ़ महिने पहले लडक़ी को घर से भगा ले जाने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया । इधर लडक़ी को परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल श्रीचंद सिंह ने बताया कि आरोपी मुस्तफा है। वह लडक़ी को करीब डेढ़ महिने पहले घर से बहला-फुसला कर भगा ले गया था। यहां से आरोपी लडक़ी को मुंबई अपने साथ ले गया था। जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मुस्तफा बहन के घर सीकर आया हुआ है। इस पर दबिश देकर इसको दबोच लिया। भगाई गई लडक़ी गर्भवती हो जाने पर आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। आरोपी के खिलाफ लडक़ी के पिता ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।


पैसे खत्म तो लौटा
आरोपी यहां से लडक़ी को भगाकर मुंबई ले गया था। लेकिन, दोनों के पास मोबाइल नहीं होने पर पुलिस इनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई। इधर, आरोपी के पास साथ ले गए रुपए खत्म हो गए तो वह खर्चे-पानी के अभाव में वापस लौट आया था।


नहीं हुआ मेडिकल
लडक़ी के गर्भवती होने पर उसका मेडिकल नहीं हो पाया। पुलिस ने लडक़ी के बयान लिए हैं और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यहां रुपए खत्म होने के बाद खर्चा-पानी नहीं चला तो आरोपी वहां से लौट आया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.